
उमाकान्त श्रीवास्तव , ब्यूरो चीफ
शाहजहाँपुर ( उत्तर प्रदेश ): जनपद के जिलाधिकरी इन्द्र विक्रम सिंह ने नगर निगम के अंतर्गत निर्माणाधीन निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकरी ने हनुमतधाम गेट के पास निर्माणाधीन नाले का निर्माण कार्य एवँ बंका घाट स्थित पुलिया के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ सम्बन्धित को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गति लाई जाए तथा निर्माण कार्य शीघ्रातिशीघ्र समय से पूर्ण किया जाए। वहीँ ब्रज बिहार कलोनी के पार्क निरीक्षण में निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश संबंधित को दिया। जिलाधिकरी ने ग्रीन वैली स्कूल से रौजा की ओर जाने वाले निर्माणाधीन मार्ग का भी निरीक्षण किया और जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन मार्ग का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी।
सिंह ने सुभाष तिराहे से सुभाष नगर होते हुए नाले की पुलिया तक के निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य मे गति लाई जाए तथा निर्माण कार्य को समय से पहले ही पूर्ण किया जाए। जिलाधिकरी ने निगम के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी जिम्मेदारी को समझे जिसके क्षेत्र में जो कार्य आता है वह अपना कार्य जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। उन्होंने ने कहा है कि नगर निगम से जो भी निर्माण कार्य हो रहे है उन समस्त निर्माण कार्यो में गति दिखनी चाहिए और समय से पूर्ण होने चाहिये।